रक्षाबंधन पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रिश्तों के साथ साइबर सुरक्षा का भी लिया संकल्प

0

 

रक्षाबंधन पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, रिश्तों के साथ साइबर सुरक्षा का भी लिया संकल्प

‘साइबर सुरक्षा बंधन’ के जरिए लोगों को किया जागरूक, सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षित रहने का दिया संदेश



उत्तम साहू,धमतरी, 29 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व को धमतरी पुलिस ने इस बार एक अनूठे संदेश के साथ मनाया। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस ने ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ पहल शुरू की। इसका उद्देश्य भाई-बहन के बीच सुरक्षा और विश्वास के इस पर्व को डिजिटल सुरक्षा से जोड़ते हुए आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें और परिवार, दोस्तों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने का संदेश दें। पुलिस ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में जिस तरह रिश्तों की सुरक्षा जरूरी है, उसी तरह ऑनलाइन दुनिया में अपनी व्यक्तिगत और आर्थिक जानकारी की सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जाकर अथवा सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर ‘सेल्फी लें’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। सेल्फी को सोशल मीडिया पर साझा कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा सकता है।

धमतरी पुलिस ने नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए OTP, बैंकिंग संबंधी जानकारी, UPI PIN, पासवर्ड अथवा अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर संदेश दिया कि रिश्तों की सुरक्षा के साथ अपनी डिजिटल दुनिया की सुरक्षा का भी संकल्प लें। जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है।

“जागरूक बनें, साइबर सुरक्षित रहें—अपनों को भी सुरक्षित बनाएं।”

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !