नगरी में शानो-शौकत से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

0

 

नगरी में शानो-शौकत से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ



उत्तम साहू 

नगरी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-विलादत की खुशी में शुक्रवार को नगरी में मुस्लिम समाज ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर में निकाला गया भव्य जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा।

ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर नगर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था। सुबह करीब 10 बजे नगरी स्थित नूरी मस्जिद से जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। विशेष रूप से छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झंडे लेकर उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए, जिससे पूरे माहौल में उल्लास और उमंग नजर आई।



जुलूस नूरी मस्जिद से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जंगलपारा पहुंचा और निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस मस्जिद परिसर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान नगर में लोगों ने जुलूस का आत्मीयता से स्वागत किया।

जुलूस के समापन के बाद भव्य जलसे एवं तकरीर का आयोजन किया गया। उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, उनके जीवन और उनके बताए आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनकी सुन्नत पर अमल करने का आह्वान किया। साथ ही इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप सदाचार, भाईचारे और इंसानियत के मार्ग पर चलने की सीख दी गई।

इस मौके पर वाहजूद्दीन रिज्वी लतीफ़ मेमन बब्ली भाई अं.रब आशीफ़ खान भोलू (M.I K.F.C) तार खान रसीद खान हनिफ मेमन शेख रमजान शेख सलीम युनुश मेमन जियाउद्दीन रिज्वी अशलम रिज्वी अरमान शेख हनीफ मामू अशलम मोनू चौहान उर्फ जावेद कासिम अजमेरी सोनु चौहान अज़हर खान फिरोज खान सदर अन्जुमन नगरी वहीद खान सहित मुस्लिम समाज के हजारों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !