घटुला, बोराई मुख्य मार्ग पर दिखे खूंखार तेंदुए: सीतानदी के पास तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

0

 

घटुला, बोराई मुख्य मार्ग पर दिखे खूंखार तेंदुए: सीतानदी के पास तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल



उत्तम साहू 

नगरी/सिहावा। नगरी वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटुला-बोराई मुख्य मार्ग पर सीतानदी के पास सड़क किनारे एक बड़ा तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इस तेंदुए को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर आवाजाही करने वालों में दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कुछ देर तक सड़क किनारे नजर आया और उसके बाद चुपचाप जंगल की ओर चला गया। मुख्य मार्ग पर तेंदुए की आवाजाही का वीडियो सामने आने के बाद से इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में चिंता और दहशत का माहौल है।

वन्यप्राणियों का अनुकूल प्राकृतिक आवास सिहावा-नगरी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह इलाका तेंदुआ, भालू समेत कई वन्यप्राणियों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास माना जाता है। यही वजह है कि आए दिन आसपास के ग्रामीण इलाकों और गांवों में मवेशियों, बकरियों और मुर्गियों के शिकार के मामले सामने आते रहते हैं।

वन विभाग की अपील तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने स्थानीय लोगों और राहगीरों से सतर्क रहने की अपील की है। जंगल और वन्यप्राणी प्रभावित क्षेत्रों से गुजरते समय सतर्क रहें। तेंदुआ दिखने पर उसके करीब जाने की कोशिश न करें और किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। विभाग की सलाह है कि निर्देशों का पालन करें ताकि मानव और वन्यप्राणी संघर्ष की स्थिति से बचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !