दिल्ली प्रवास में नगरी के मुद्दे उठाए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की आत्मीय मुलाकात

0

 

दिल्ली प्रवास में नगरी के मुद्दे उठाए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की आत्मीय मुलाकात



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के चार दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान जहां नगरी क्षेत्र की जनसमस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की पहल हुई, वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से आत्मीय मुलाकात ने भी प्रवास को खास बना दिया।

दिल्ली प्रवास के दौरान अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचकर उनके ओएसडी प्रशांत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान नगरी के बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में निवासरत लोगों की आवास और भूमि संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। उन्होंने पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा भूमि पट्टा उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन सौंपते हुए समस्या के उचित समाधान की मांग की।

इसके बाद बलजीत छाबड़ा द्वारका सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

मुलाकात के दौरान किरण सिंह देव अपने सहज और खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। उन्होंने बलजीत छाबड़ा की मूंछों की तारीफ करते हुए नगरी क्षेत्र का हालचाल जाना और क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी चिंता एवं आत्मीयता व्यक्त की। उन्होंने स्वस्थ होकर जल्द ही प्रदेशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रूप से लौटने का विश्वास भी जताया।

अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की सभी को प्रतीक्षा है।

दिल्ली प्रवास की यह मुलाकात महज औपचारिक कुशलक्षेम तक सीमित नहीं रही, बल्कि नगरी क्षेत्र की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने और जनता के हित में लगातार प्रयास करने की प्रतिबद्धता के रूप में भी सामने आई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !