नगरी में आजादी का जश्न, तिरंगे की शान में डूबा पूरा नगर

0

 

नगरी में आजादी का जश्न, तिरंगे की शान में डूबा पूरा नगर

नगरपंचायत में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने फहराया तिरंगा 



उत्तम साहू 

नगरी। देशभक्ति के रंग में रंगे नगरी नगर ने स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और गौरव के साथ मनाया। नगर की पुरानी परंपरा के अनुरूप विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज और भारत माता के जयकारों से पूरा नगर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बस स्टैंड में उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने तिरंगा फहराया। दैनिक बाजार में पार्षद अश्वनी निषाद एवं नरेश पटेल तथा गांधी बाल उद्यान में पार्षद चेलेश्वरी साहू ने ध्वजारोहण किया।



वहीं राजा बड़ा गांधी मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पार्षद यशकरण पटेल एवं डगेश्वरी साहू ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और बच्चों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

तिरंगे के रंग में रंगी नगरी की सड़कें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे, युवा और नगरवासी देशभक्ति के गीतों एवं नारों के साथ आगे बढ़े। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से नगर की गलियां गूंज उठीं।

शोभायात्रा के दौरान हर चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और हर हाथ में तिरंगा नजर आया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बना दिया। पूरे नगरी में दिनभर देशप्रेम, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !