रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

0

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत



अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धनेंद्र साहू, निवासी उपरपारा, अभनपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के साक्ष्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !