धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने जारी किए तबादला आदेश

0

 

धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने जारी किए तबादला आदेश

पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम पहल, अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना



उत्तम साहू,धमतरी, 7 अगस्त 2026। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना में व्यापक फेरबदल किया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए कई अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करना, कार्यक्षमता बढ़ाना तथा आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एसपी भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

धमतरी पुलिस का यह प्रशासनिक कदम जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग को परिणाममुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !