छत्तीसगढ़ में तीन दिन बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

0

 

छत्तीसगढ़ में तीन दिन बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी



रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र तथा सक्रिय मानसून ट्रफ प्रदेश में बारिश के लिए जिम्मेदार है। इसके प्रभाव से लगातार नमी पहुंच रही है।

20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है। वहीं धमतरी सहित सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों में बारिश जारी रहने के बावजूद 20 अगस्त के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने तथा एक-दो दौर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में सुकमा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि बलरामपुर में भी भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !