1400 नौकरियां, 15 से ज्यादा कंपनियां—16 सितंबर को धमतरी में बड़ा रोजगार मेला

0

 

1400 नौकरियां, 15 से ज्यादा कंपनियां—16 सितंबर को धमतरी में बड़ा रोजगार मेला

8वीं पास से सीए तक के युवाओं को मिलेगा मौका, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी भर्ती प्रक्रिया


उत्तम साहू 

धमतरी, 10 सितंबर 2026। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए धमतरी में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 16 सितंबर को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस मेले में 15 से अधिक निजी कंपनियां 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी।

खास बात यह है कि रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी कृषि, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, आईटीआई, बीई और सीए उत्तीर्ण युवा अपनी योग्यता के अनुरूप विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों द्वारा पद की आवश्यकता और अभ्यर्थी की पात्रता के आधार पर की जाएगी।


ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ या रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। मेले में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

युवाओं को रोजगार मेले के लिए तैयार करने प्रशासन द्वारा मोबिलाइजेशन एवं काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। 7 से 11 सितंबर तक लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी, 8 सितंबर आईटीआई मगरलोड, 9 सितंबर जनपद पंचायत नगरी और 10 सितंबर जनपद पंचायत कुरूद में पंजीयन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन ने संभाग के पात्र युवाओं से समय पर पंजीयन कर इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !