सेवा संकल्प अभियान: 28 सितंबर को जिलेभर में मेगा रक्तदान और सेवा सेतु शिविर

0

 

सेवा संकल्प अभियान: 28 सितंबर को जिलेभर में मेगा रक्तदान और सेवा सेतु शिविर

गट्टासिल्ली और मथुराडीह में लगेगा ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर


उत्तम साहू 

धमतरी, 27 सितंबर। सेवा, संवेदना और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को जिले में मेगा रक्तदान शिविर और सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से जहां लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, वहीं ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।


पांच स्थानों पर होगा मेगा रक्तदान

मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल धमतरी, सिविल अस्पताल कुरूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड, पुलिस लाइन धमतरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा में किया जाएगा। शिविर में युवा, नागरिक, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित इच्छुक लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस सामाजिक पहल में सहभागी बनने की अपील की है।


गट्टासिल्ली और मथुराडीह में ‘सरकार आपके द्वार’

इसी दिन सुबह 10 बजे से गट्टासिल्ली, विकासखंड नगरी और मथुराडीह, धमतरी में ‘सेवा सेतु शिविर—सरकार आपके द्वार’ आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे और नागरिकों को शासकीय योजनाओं व सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन, समस्याओं और आवश्यकताओं के निराकरण की कार्रवाई मौके पर की जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद बढ़ाने तथा लोगों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !