अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक दिन में 5 आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक दिन में 5 आरोपी गिरफ्तार

भखारा, बिरेझर, मगरलोड और सिहावा में दबिश; शराब, बिक्री रकम और बाइक समेत 46,450 रुपए का माल जब्त



उत्तम साहू,धमतरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक ही दिन में पांच अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब, बिक्री की रकम और शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कुल 46 हजार 450 रुपए का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक भखारा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद रात्रे (35) को 40 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3,200 रुपए की शराब, 8,100 रुपए बिक्री रकम और 30 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस मामले में कुल 41,300 रुपए का मशरूका जब्त किया गया।

इसी तरह बिरेझर चौकी पुलिस ने अंवरी निवासी नारायण बंजारे (63) के कब्जे से 12 पौवा देशी मसाला शराब और 150 रुपए बिक्री रकम जब्त की। मगरलोड पुलिस ने मेघा टीकरापारा निवासी मुकेश साहू (38) को 13 पौवा देशी शराब और 700 रुपए बिक्री रकम के साथ पकड़ा।

सिहावा थाना क्षेत्र में भी दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई। बिरगुड़ी हर्रापारा निवासी भंगतीन बाई मरकाम के पास से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 रुपए बिक्री रकम, जबकि आमगांव कमारपारा निवासी रवि यादव के कब्जे से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब और 300 रुपए बिक्री रकम बरामद की गई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !