श्रीराम नव युवक परिषद अध्यक्ष अशोक पटेल का आकस्मिक निधन..नगर में शोक की लहर

0

 

श्रीराम नव युवक परिषद अध्यक्ष अशोक पटेल का आकस्मिक निधन..नगर में शोक की लहर



उत्तम साहू,नगरी, 23 सितंबर। श्रीराम नव युवक परिषद नगरी के अध्यक्ष एवं सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय अशोक पटेल (48) का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगरी में शोक की लहर दौड़ गई।

पटेल नगर के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। नव दुर्गा महोत्सव, विजयादशमी महोत्सव, मानस गान सम्मेलन सहित अनेक आयोजनों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे नव आनंद कला मंदिर के उपाध्यक्ष तथा नगर व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे।

उनके निधन को सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उनके निवास दंतेश्वरी पारा, पुरानी बस्ती, नगरी से निकलेगी।

नगर के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने नागरिकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !