एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0

 

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 23 सितंबर। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने तथा करीब 2.50 लाख रुपये का सामान ले जाने के मामले में फरार आरोपी को सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ आरोपी स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में घुसे और गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। मामले में थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई।

प्रकरण में पूर्व में रामचंद देवांगन (40) निवासी रुद्री और नागेंद्र पटेल (34) निवासी पटना, जिला कोरिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी सलका बड़कापारा, बैकुंठपुर, जिला कोरिया को पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन रुद्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस का फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ का अभियान जारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !