स्कूल में लगातार अनुपस्थित छात्र की हुई स्कूल वापसी

0

 स्कूल में लगातार अनुपस्थित छात्र की हुई स्कूल वापसी

विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष की पहल से छात्र अब नियमित रूप से पहुंच रहा स्कूल

उत्तम साहू,नगरीपीएम श्री शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट विद्यालय नगरी में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश्वर साहू की पहल से कक्षा आठवीं में लगातार अनुपस्थित चल रहे छात्र लेमन कुमार, पिता चंद्रभान विश्वकर्मा, की विद्यालय में पुनः वापसी हुई है।

शिक्षकों द्वारा छात्र के लगातार अनुपस्थित रहने की जानकारी समिति के अध्यक्ष खिलेश्वर साहू को दी गई। जानकारी मिलते ही उन्होंने त्वरित पहल करते हुए छात्र के पालक से संपर्क कर बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए समझाइश दी। इसके बाद लेमन कुमार विद्यालय आने लगा है और अब वह नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर अध्ययन कर रहा है।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खिलेश्वर साहू ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर निगरानी रखी जाएगी तथा अध्ययन में आवश्यकता के अनुसार उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से छात्र की शिक्षा पुनः नियमित होने पर पालकों और विद्यालय परिवार ने संतोष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !