नगरी की बेटी आयशा फातिमा ने रचा सफलता का नया अध्याय
शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में MBBS के लिए हुआ चयन, परिवार और नगर में खुशी की लहर
उत्तम साहू,नगरी। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर नगरी की होनहार बेटी आयशा फातिमा पिता सरफराजुद्दीन रिजवी (अली कंप्यूटर वाले) ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आयशा का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज, कांकेर में MBBS पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे नगरी अंचल में खुशी और गर्व का माहौल है।
आयशा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और परिश्रमी रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महानदी एकेडमी, नगरी से पूरी की। इसके बाद सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी से B.Sc. की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना संजोया। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप अब उनका चयन MBBS के लिए हुआ है।
आयशा की इस सफलता ने न केवल रज़वी परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि नगरी नगर और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है। परिजनों ने उनकी सफलता का श्रेय आयशा की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।
आयशा के MBBS में चयन पर आसिफ इकबाल खान, इरशाद खान, अब्दुल वहीद खान (अंजुमन सदर नगरी), फारूक अली (अंजुमन सदर सिहावा), योगेश साहू, गजेन्द्र कंचन, फारूक लोहानी, असलम बेग, प्रमोद साहू, हरक निषाद, साबिर मेमन, अनीस भाई, फरीद खान, नरेश छेदैहा, बसंत हिरवानी, विनय तिर्की, रोशन तिवारी, मुकीम खान सिहावा, इस्माइल मेमन रानीगांव सहित परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

