मेलोडी नाईट में गूंजे सुर, संगीत प्रेमियों ने जमकर सराहा

0

 

मेलोडी नाईट में गूंजे सुर, संगीत प्रेमियों ने जमकर सराहा

संगीत एक सफर ग्रुप कांकेर के आयोजन में पुराने-नए गीतों की शानदार प्रस्तुतियां


उत्तम साहू 

कांकेर। संगीत एक सफर ग्रुप कांकेर के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर को सिटी सेंटर मॉल में कराओके सिंगिंग कार्यक्रम ‘मेलोडी नाईट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। इस दौरान संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर के प्रसिद्ध संगीतज्ञ विजय राव उपस्थित रहे। मेलोडी नाईट में ग्रुप के कलाकारों ने पुराने और नए दौर के लोकप्रिय गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

आकाश राव ने ‘मुसाफिर हूं यारों’, सतीश केशरवानी ने ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं’, फिरोज बक्स ने ‘जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे’, इब्राहिम ने ‘मेरे संग संग आया तेरी यादों का मेला’, रवि शर्मा ने ‘तू अगर मेरी हवाएं, तेरी’, प्रशांत ठाकुर ने ‘देवा श्री गणेशा’, प्रवेश चौहान ने ‘मेरा चांद मुझे आया है नजर’ तथा मयंक हड़प ने ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा जतिन कुमार, सामर्थ और राजीव मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का संचालन सतीश केशरवानी एवं आकाश राव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राजीव मिश्रा, रवि शर्मा, गुलाब खान, टीकम सलाम सहित ग्रुप के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ग्रुप के अध्यक्ष आकाश राव एवं सतीश केशरवानी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के संगीतमय आयोजन निरंतर किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के संगीत प्रेमियों और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !