दंतैल ‘चंदा’ की जंगल में दस्तक, बेलोरा-सौंनपेरी समेत कई गांवों में बढ़ी निगरानी

0

 


दंतैल ‘चंदा’ की जंगल में दस्तक, बेलोरा-सौंनपेरी समेत कई गांवों में बढ़ी निगरानी

कक्ष क्रमांक 60 में हाथी का डेरा, फसल को नुकसान; वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क


उत्तम साहू 

धमतरी। धमतरी वन मंडल के उत्तरसिंगपुर परिक्षेत्र में दंतैल हाथी ‘चंदा दल-1’ का हाथी GB ME1 एक बार फिर सक्रिय है। वन विभाग के अनुसार 28 सितंबर की सुबह करीब 8.15 बजे हाथी को केवरडीही बीट के कक्ष क्रमांक 60 RF में विचरण करते हुए चिन्हित किया गया। हाथी की संभावित गतिविधि को देखते हुए आसपास के गांवों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

वन विभाग के मुताबिक हाथी के कक्ष क्रमांक 57 और 58 होते हुए बेलोरा तथा सौंनपेरी की ओर जाने की संभावना है। वर्तमान में हाथी की मौजूदगी के चलते मोहदी, राजपुर, बेलोरा, सौंनपेरी, जामली और बोदलबाहरा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं धनबुड़ा, झाझरकेरा, पाहदा, देवगांव, बोरसी, केवरडीही, सोनवारा और कुसमखुटा सहित अन्य गांवों को भी सतर्क रहने की सूचना दी गई है।

वन विभाग के अनुसार हाथी के विचरण से फसल क्षति हुई है, जबकि अब तक मकान क्षति या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। राहत की बात यह है कि हाथी के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



हाथी की निगरानी और ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन अमला लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। दल का नेतृत्व SCFO डीएस साहू कर रहे हैं। उनके साथ CFO रोहित तिवारी, BFO गौतम निषाद तथा सुरक्षा श्रमिक टार्जन निषाद, नरेश ध्रुव, केशव सिन्हा और भीम साहू निगरानी में जुटे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए और हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्र में विशेष सावधानी बरते। हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने, पीछा करने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना दें। वन विभाग ने ग्रामीणों से एक-दूसरे को भी सचेत करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !