सावन-हरियाली तीज मिलन समारोह में झूमीं महिला मोर्चा की बहनें

0

 

सावन-हरियाली तीज मिलन समारोह में झूमीं महिला मोर्चा की बहनें

भाजपा महिला मोर्चा नगरी मंडल ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, कुर्सी दौड़ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


उत्तम साहू 

नगरी। भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी के तत्वावधान में सावन-हरियाली तीज मिलन समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता श्रीमती चेलेश्वरी साहू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं और सावन, तीज तथा हरियाली की खुशियां मिल-जुलकर मनाईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों का पीला चावल एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान महिला मोर्चा की बहनों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें श्रीमती प्रेमलता नागवंशी ने प्रथम तथा श्रीमती भुनेश्वरी घृतलहरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित सभी बहनों को सिंगार सामग्री का वितरण भी किया गया।



समारोह में महिलाओं ने सावन और तीज के पारंपरिक गीतों पर सामूहिक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला मोर्चा की बहनों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का रंग भर दिया। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, सुलोचना साहू, दिनेश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन, प्रीति यदु, अमिता दुबे, हेमलता यादव, रामेश्वरी साहू, सुरजोतिन साहू, मौसमी मंडावी, कलावती मरकाम, तेजस्विनी साहू, लक्ष्मी ठाकरे, रीतु साहू, यशोदा साहू, कमला साहू, भगवती यादव, ओमबाई साहू, नगीना सोम, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

वहीं युवा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों में मोहन नाहटा, कमल डागा, चित्रांश नागवंशी, महेंद्र नेताम, महेश गोटा, बलजीत छाबड़ा, विकास बोहरा, राजेश गोसाई, नरसिंग मरकाम, राजा पवार, विकास सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, तीज की परंपरा और महिला शक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !