सांकरा में युवा कांग्रेस चुनाव की गूंज, सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवाओं ने दिखाई ताकत
ऑनलाइन मतदान से नेता चुनने की प्रक्रिया को बताया कांग्रेस की लोकतांत्रिक परंपरा, अधिक से अधिक मतदान कराने का लिया संकल्प
उत्तम साहू
नगरी/धमतरी। युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा में युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सत्येन्द्र चेलक के समर्थन में युवा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो युवाओं की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से संगठन तथा समाज के सामने रख सके। उन्होंने सत्येन्द्र चेलक को युवाओं की आवाज बताते हुए उनके समर्थन में व्यापक जनसंपर्क और मतदान अभियान चलाने की बात कही।
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार विभिन्न राज्यों में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कराए जा रहे हैं और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रक्रिया जारी है।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से मतदान कर अपना नेतृत्व चुनना कांग्रेस संगठन की मजबूत परंपरा रही है। इस चुनाव में युवा स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि और नेता का चयन करेंगे।
बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया में ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष युवा अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। बैठक में युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में चुनाव प्रक्रिया से जुड़ने और मतदान करने की अपील की गई। इसे युवाओं के लिए संगठन में अपनी भागीदारी और नेतृत्व चयन का महत्वपूर्ण अवसर बताया गया।
बैठक में युवाओं के उत्साह और सक्रिय भागीदारी ने यह संकेत दिया कि आगामी युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर नगरी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिकाधिक युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेन्द्र सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका धमतरी, यश राजपूत, दिलीप सेन, भोज कुमार साहू, भरत लहरे, नितिन पिंकी यदु उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस, तुकाराम साहू, सौरभ राजपूत, सूरज पटेल, उदित नारायण सोनी, नंदलाल निषाद, गीतेश्वर बिसेन, हजारी सेन, बलराम ठाकुर, गोपीचंद, रेखराज, पप्पू भंडारी, गुमान मेमन, भावेश साहू, उदेश राम, पुरुषोत्तम पटेल, कुलेश्वर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धनेश पटेल, समीर तारक, गणेश साहू, चैन सिंह और लकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


