अवैध शराब बिक्री पर बिरेझर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब बिक्री पर बिरेझर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कोड़ापार और चटोद में दबिश देकर 23 पौवा देशी शराब व 2,750 रुपये का मशरूका जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी, 29 सितंबर। जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरेझर चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम कोड़ापार स्थित टाइल्स फैक्ट्री के पास दबिश दी। यहां शुभम साहू (22), निवासी कोड़ापार को शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 11 नग देशी प्लेन शराब, कीमत 1,100 रुपये तथा बिक्री रकम 300 रुपये, कुल 1,400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

इसी तरह ग्राम चटोद के यात्री प्रतीक्षालय के पास कार्रवाई करते हुए मनमोहन साहू (36), निवासी चटोद को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 12 नग देशी प्लेन शराब, कीमत 1,200 रुपये और बिक्री रकम 150 रुपये, कुल 1,350 रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 23 नग देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,300 रुपये है, तथा बिक्री रकम 450 रुपये, कुल 2,750 रुपये का मशरूका जब्त किया।

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !