नगरी..सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,बच्चों ने देखा 2047 के विकसित भारत के सपने
विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के विकास की कल्पना को किया अभिव्यक्त
नगरी,धमतरी। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा कार्यालय नगरी के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन तथा सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
विकासखंड के विभिन्न संकुल केंद्रों से चयनित विद्यार्थियों ने विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को देश की विकास यात्रा तथा भविष्य के भारत की परिकल्पना से जुड़े विभिन्न विषय दिए गए।
प्रतियोगिता के प्रमुख विषयों में विगत 25 वर्षों में हमारा भारत—स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेवा का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलवाद, तथा आगामी 25 वर्षों में हमारा सपनों का भारत, विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभाव शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति क्षमता के माध्यम से इन विषयों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, छत्तीसगढ़ी नृत्य एवं राजस्थानी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, देशभक्ति, सेवा भावना एवं भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश बैस भाजपा जिला अध्यक्ष ,कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश गोटा, जनपद अध्यक्ष,अति विशिष्ट अतिथि बलजीत छाबड़ा, अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, हृदय साहू उपाध्यक्ष ज.पं.नगरी, नागेंद्र शुक्ला, अकबर कश्यप,मोहन नाहटा,मोहन पुजारी,कमल डागा,श्रीमती चेलेश्वरी साहू,श्रीमती प्रतिमा देवांगन,राजू गोसाई, प्रेमलता नागवंशी, चित्रांश नागवंशी, ननकू दास मानिकपुरी,प्रेम सिंह सलाम सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर.साहु ने स्वागत उद्बोधन में सेवा संकल्प सप्ताह पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रकाश बैस ने सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों में सेवा संकल्प अभियान जैसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के वर्तमान और भविष्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उनके द्वारा चुने गए विषयों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में देश और समाज के प्रति जागरूकता विकसित करने में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सोचने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चित्रकला एवं भाषण विधा में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिसमें चित्रकला से 20 प्रतिभागी तथा भाषण विधा से 05 चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कैलाश सोन एवं श्रीमती निशा साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डाईट प्राचार्य डीके साहू,,एबीईओ महेश्वरी ध्रुव,बीआरसी प्रकाशचंद साहू,जोहान सिंह नेताम,देवकुमार साहू,प्रकाश सिंह,मीनाक्षी रामटेके,अनीता सोम,नीलकमल ठाकुर,कमलेश राजपूत,अजय साहू,मनोज साहू,पदुम साहू, लोचन साहू,संजय रेड्डी,सुरेंद्र लोनहारे,दिनेश ताम्रकर,प्रफुल्ल सिंहसार, नकुल राम ध्रुव,संजय देवांगन,राजेश ध्रुव,धनंजय साहू,लोकेश्वर सुरेशा,श्रवण देवांगन,रतिराम मरकाम,द्रोण कंचन एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।





