सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया आनंद उत्सव दिवस
बच्चों और महिलाओं की सहभागिता से उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ आयोजन
उत्तम साहू,नगरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरी नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4, 3, 5 एवं 13 में मंगलवार को आनंद उत्सव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष रितु साहू थीं। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी की एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन, महिला एवं बाल विकास विभाग की पार्षद जलेश्वरी साहू, पार्षद वार्ड क्रमांक 3 मिकी गुप्ता, पार्षद वार्ड क्रमांक 8 टुकेश्वरी साहू, भाजपा सदस्य अलका गजपाल एवं पूर्व पार्षद ललिता साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आनंद उत्सव के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सीखने के साथ आनंदपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना रहा। आयोजन के दौरान बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती साहू, खिलेश्वरी साहू, सुशीला गिरी, सीता साहू, कुसुम सोनी,माहेश्वरी यादव, ललिता कौर, यामिनी नाग,अनीता यादव,माधुरी साहू सहित सहायिकाओं नीरा भरवा,अंजनी साहू,जानकी साहू एवं प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों और समुदाय के बीच जुड़ाव का एक जीवंत मंच बना दिया।



