लिखमा-घुटकेल में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना

0

 

लिखमा-घुटकेल में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना

विश्वकर्मा जयंती पर शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ ने आयोजित किया मंचीय कार्यक्रम, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल


उत्तम साहू 

नगरी,लिखमा/घुटकेल। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिव शक्ति राजमिस्त्री संघ, पंजीयन क्रमांक 116314, लिखमा/घुटकेल के सौजन्य से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम लिखमा-घुटकेल के स्कूल पारा स्थित रंगमंच में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज एवं संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन, शिल्पकला और निर्माण कार्यों में उनके महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश जैन (बोराई) रहे। अध्यक्षता जनपद सदस्य बोराई सोनराज वट्टी ने की। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत लिखमा की सरपंच राधाबाई नेताम, ग्राम पंचायत घुटकेल की सरपंच कुसुमला मरकाम, ललिता ध्रुव तथा ग्राम पंचायत लिखमा के उपसरपंच छबिलाल यादव शामिल रहे। संघ अध्यक्ष राजेश निर्मलकर के साथ रघुनाथ ध्रुव, प्रहलाद ध्रुव और नरेश कोसरे सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र साहू ने किया। आयोजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए संघ के सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर भव्य मानस सम्मेलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और संघ के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !