धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों का तबादला

0

 

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों का तबादला



उत्तम साहू 

धमतरी, 5 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय ने प्रशासनिक कारणों से जिले के चार निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना स्थल पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक चक्रधर बाघ को थाना प्रभारी दुगली से थाना प्रभारी सिहावा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक उमेश कुमार पाटिल को थाना प्रभारी सिहावा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को थाना प्रभारी नगरी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी दुगली पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक रमनलाल उसेंडी, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी केरेगांव बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1044/2026, दिनांक 5 सितंबर 2026 के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !