भैंसामुड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र ने गुणवत्ता की कसौटी पर दिखाया दम, NQAS वर्चुअल असेसमेंट सफल

0

 भैंसामुड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र ने गुणवत्ता की कसौटी पर दिखाया दम, NQAS वर्चुअल असेसमेंट सफल

दिल्ली से केंद्रीय टीम ने लाइव निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और रिकॉर्ड व्यवस्था को परखा; सेक्टर सांकरा की दो माह की मेहनत रंग लाई


उत्तम साहू नगरी। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में भैंसामुड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्र का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) वर्चुअल असेसमेंट भारत सरकार की दिल्ली स्थित केंद्रीय टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस मूल्यांकन में केंद्रीय असेसर डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. दीपक गुप्ता ने केंद्र की व्यवस्थाओं का लाइव निरीक्षण किया।

असेसमेंट के दौरान टीम ने लेबर रूम, ओपीडी, दवा भंडार, टीकाकरण कक्ष, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और रिकॉर्ड संधारण की बारीकी से समीक्षा की। व्यवस्थाओं को देखकर केंद्रीय टीम ने संतोष व्यक्त किया।

इस उपलब्धि के पीछे सेक्टर सांकरा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र नेताम के मार्गदर्शन में पूरी टीम की करीब दो माह की लगातार मेहनत रही। NQAS के निर्धारित आठ प्रमुख मानकों के अनुरूप केंद्र की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए टीम ने विशेष तैयारी की।

वर्चुअल असेसमेंट के दौरान जिला NQAS कार्यक्रम अधिकारी श्वेता चरण, CHO बिन्देश्वरी, RHO श्री सेन, सिस्टर पूनम शुक्ला, सुपरवाइजर वीएस ध्रुव, LHV सी. कोर्रम सहित सेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। ब्लॉक स्तर से ब्लॉक अकाउंट मैनेजर प्रेम साहू और ब्लॉक डाटा मैनेजर हरेन्द्र देवांगन ने भी सहभागिता निभाई।

केंद्र की तैयारियों में भैंसामुड़ा क्षेत्र की मितानिन बहनों का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने और केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया।

मटिया बहारा, खरखा, खुदुरपानी, चारगांव और भैंसामुड़ा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को इस केंद्र से स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। NQAS प्रमाणीकरण मिलने के बाद केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !