नगरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, 12 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

0

 

नगरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, 12 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन


उत्तम साहू 

नगरी, 21 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा (अजजा) की फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में नगरी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्यक्रम और मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की जानकारी दी गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूरी होगी। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन के लिए दावा-आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।


युवाओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का अवसर

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से भी अग्रिम आवेदन लिए जाएंगे।

पुनरीक्षण के दौरान मृत एवं दूसरे स्थान पर निवास करने वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएंगे। वहीं, नाम, उम्र, जन्मतिथि, रिश्ते या पते में त्रुटि होने पर संशोधन कराया जा सकेगा। नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-6, नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 तथा संशोधन के लिए प्रारूप-8 में आवेदन करना होगा।

बैठक में तहसीलदार शिवेंद्र कुमार सिन्हा, नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष अनवर रजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाईं, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा और जेसीसीजे जिला अध्यक्ष उत्तम साहू उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !