टैक्सी ड्राइवर, सेल्समैन और सुरक्षा गार्ड बनने का अवसर, 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

0

 

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में तीन पाठ्यक्रमों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

टैक्सी ड्राइवर, सेल्समैन और सुरक्षा गार्ड बनने का अवसर, 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन


उत्तम साहू 

धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत टैक्सी ड्राइवर, रिटेल सेल्समैन और सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। टैक्सी ड्राइवर और रिटेल सेल्समैन के प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं, सुरक्षा गार्ड के प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं।

इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की गई है, ताकि वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !