चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

0

 

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए धमतरी जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने घोषित किया एक दिवसीय अवकाश, सभी शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश


उत्तम साहू 

धमतरी, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए धमतरी जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर निकलने और आवागमन के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव और भारी बारिश की स्थिति निर्मित होने की आशंका है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !