सेवा संकल्प अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले 46 स्मार्ट टीवी

0

 

सेवा संकल्प अभियान में कलेक्टर के पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले 46 स्मार्ट टीवी

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के प्रयास से की पहल, बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों को मिलेगा डिजिटल मंच


उत्तम साहू 

नगरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शिक्षा, मनोरंजन एवं डिजिटल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला प्रशासन धमतरी के प्रयास से धमतरी राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 46 स्मार्ट टीवी का वितरण किया गया।

स्मार्ट टीवी मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, ज्ञानवर्धक वीडियो, बालगीत, कहानियां एवं अन्य गतिविधियां डिजिटल माध्यम से दिखाने में सुविधा होगी। इससे प्रारंभिक बाल शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, जनपद पंचायत सीईओ नारद मांझी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सोमेंद्र कुमार साहू राइस मिल संचालक अजय नाहटा, नेहा बोहरा, अनिल बाधवानी, रामा राव सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने की पहल को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। जिला प्रशासन एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के इस सहयोग से नगरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को आधुनिक एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से सीखने का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !