दुगली की मां अंगारमोती मंदिर में प्रज्वलित हुईं 49 मनोकामना ज्योतियां
शारदीय नवरात्र में रोजाना माता की सेवा और आरती में शामिल हो रहे ग्रामीण, भक्तिमय माहौल में हो रही पूजा-अर्चना
नगरी। विकासखंड नगरी के गौरव ग्राम दुगली में आराध्य देवी मां अंगारमोती के दरबार में शारदीय नवरात्र पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा 49 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। प्रतिदिन माता की सेवा, पूजा-अर्चना और आरती में ग्रामीण शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
माता अंगारमोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राज ध्रुव ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व के दौरान माता के दरबार में 49 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। पूरे नवरात्र मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु नियमित रूप से माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
समिति की परंपरा के अनुसार महाष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। नवरात्र के दौरान समिति के सदस्य प्रतिदिन माता की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति की ओर से एक दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर माता अंगारमोती सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से धार्मिक आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जा रहे हैं।
इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष सीताराम नेताम, कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश, सहसचिव भावसिंह मरकाम, ग्राम पंचायत सरपंच रामेश्वर मरकाम, उपसरपंच चंद्रभान नेताम सहित हरिशंकर मरकाम, बसंत नरेटी, सुनील मरकाम, दुर्गेश नेताम, सोनदेव मरकाम, हलालखोर सोरी, सूर्या सलाम, सोहन मरकाम, राजेश्वर नेताम, वरुण देव नेताम, सुखचंद विश्वकर्मा, बसंत टांडेश, केशव नेताम, तोशन मरकाम, अनिल यादव, आदित्य तिवारी, शिवा नेताम, घुरुव यादव, बलराम टांडेश एवं चमनलाल सोरी सहित समिति के अन्य सदस्य सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

