वृध्दजन दिवस..80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का शाल-श्रीफल से सम्मान.

0

 

वृध्दजन दिवस..80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का शाल-श्रीफल से सम्मान.


उत्तम साहू 

नगरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज जोन नगरी द्वारा 1 अक्टूबर को पेंशनर्स समाज भवन में पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरी जोन अंतर्गत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पेंशनर्स शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा रहे। अध्यक्षता जोन प्रभारी एल.एस. गजपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी के अध्यक्ष आर.एल. देव एवं संरक्षक ए.एल. बनपेला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई।



समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं वरिष्ठ पेंशनर आर.पी. तिवारी ने नवनिर्मित साइकिल एवं मोटरसाइकिल स्टैंड शेड का लोकार्पण किया। इसके बाद 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में उपस्थित सभी पेंशनर्स को जोन नगरी की ओर से गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद अश्वनी निषाद, जयंती साहू, अनुसुईया साहू, चेलेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता, अंबिका ध्रुव एवं यशकरन पटेल सहित बेलरगांव जोन प्रभारी एल.एल. नाग और गट्टासिल्ली जोन प्रभारी एस.आर. चौहान मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी एवं जोन नगरी के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री शकुन कश्यप एवं शारदा प्रसाद ग्वाले ने किया। अंत में जोन प्रभारी एल.एस. गजपाल ने सभी अतिथियों, पेंशनर्स एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !