एडिशनल सीईओ आर.एस. नेताम को भावपूर्ण विदाई, बाइक रैली निकालकर जताया सम्मान

0

 

नगरी..एडिशनल सीईओ आर.एस. नेताम को भावपूर्ण विदाई, बाइक रैली निकालकर जताया सम्मान

जनपद पंचायत नगरी में विदाई सह सम्मान समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को किया याद


उत्तम साहू 

नगरी। जनपद पंचायत नगरी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एडिशनल सीईओ आर.एस. नेताम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, सरल व्यवहार और सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा एवं सीईओ एन.के. मांझी सहित जनपद पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर आर.एस. नेताम के प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान कर्मचारियों में उत्साह के साथ-साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री नेताम के साथ लंबे समय तक कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों तथा सहकर्मियों के साथ उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शासकीय सेवा में उनका योगदान और सहकर्मियों के साथ आत्मीय संबंध लंबे समय तक याद किए जाएंगे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री नेताम के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल भविष्य की कामना की। समारोह में उन्हें शाल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद नई जीवन यात्रा के लिए सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह ने सहकर्मियों के बीच उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आत्मीय जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !