नगरी..सियान गुड़ी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस

0

 

नगरी..सियान गुड़ी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस

शाल-श्रीफल से सम्मान,स्वास्थ्य शिविर में दंत,नेत्र, फिजियोथेरेपी और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध

उत्तम साहू 

नगरी। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर नगरी के हमर ठिहा (सियान गुड़ी) में वृद्धजनों के सम्मान एवं स्वास्थ्य को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों का शाल एवं नारियल भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान और समाज के लिए उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए सम्मान एवं गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावा, बलजीत छाबड़ा, अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, विपिन रंगारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी तथा उमेश पाटिल, थाना प्रभारी नगरी उपस्थित रहे।



इसके अलावा नंद कुमार पांडे, सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी गरियाबंद, चैलेश्वरी साहू, पार्षद वार्ड क्रमांक 7 नगरी,भावना दीदी, ब्रह्मकुमारीज नगरी, सुनीता निर्मलकर,पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 7 नगरी, अनवर रजा, ब्लॉक अध्यक्ष नगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा हितेंद्र कुमार साहू, विकासखंड स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी नगरी सहित अन्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।



कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। वृद्धजनों का सम्मान केवल आयु तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परिवार और समाज की निरंतर जिम्मेदारी के रूप में इसे अपनाया जाना चाहिए। हमर ठिहा (सियान गुड़ी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।


       स्वास्थ्य शिविर में हुई विशेषज्ञ जांच



अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल अस्पताल नगरी के मार्गदर्शन में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।

शिविर में दंत स्वास्थ्य के लिए डॉ. दीपिका साहू (डेंटिस्ट), फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए डॉ. शारदा साहू (फिजियोथेरेपिस्ट) तथा नेत्र स्वास्थ्य के लिए राकेश साहू (नेत्र सहायक अधिकारी) ने सेवाएं प्रदान कीं।

वहीं वृद्धजनों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए योगेश (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) ने सेवाएं दीं। स्वास्थ्य शिविर में देवेंद्र प्रजापति, कमलेश नगरी, कुमारी बिना साहू, कुमारी डीपी साहू, नरेंद्र साहू एवं प्रदीप टंडन सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने भी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में दंत, नेत्र, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए वृद्धजनों की जांच और परामर्श किया गया। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा उम्र के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धजनों का सम्मान केवल अभिनंदन तक सीमित नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन की देखभाल भी परिवार और समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !