शराब को लेकर घर में विवाद, पत्नी और बेटी ने हंसिया से किया हमला

0

 

शराब को लेकर घर में विवाद, पत्नी और बेटी ने हंसिया से किया हमला

ग्राम दोनर की घटना में पति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज


प्रतीकात्मक फोटो 

उत्तम साहू,धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम दोनर में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और बेटी द्वारा पति पर हंसिया से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत को देखते हुए उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दोनर निवासी चुरामन यादव शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को भी शराब पीने की बात को लेकर चुरामन यादव का अपनी पत्नी और बेटी के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर चुरामन यादव के सिर पर हंसिया से कई वार कर दिए।

हंसिया से हुए हमले में चुरामन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। शराब की लत को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और मामले की विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !