नगरी..महेश सलाम ने राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

0

 नगरी..महेश सलाम ने राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक



उत्तम साहू,नगरी/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय नगरी के छात्र महेश सलाम पिता समय लाल सलाम ने बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता 2से 6 अक्टूबर को बलौदाबाजार में आयोजित हुई थी, जिसमें रायपुर , बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग संभाग की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में रायपुर संभाग की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और टीम वर्क का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य मीनाक्षी रामटेके ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, कोचिंग और अनुशासन का परिणाम है। खेल प्रशिक्षक होमेश्वरी साहू ने बताया कि बच्चे प्रतिदिन कठिन अभ्यास करते थे, जिसका परिणाम अब सामने आया है।

इस जीत पर  शाला विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष चेलेश्वरी साहू एवं पूरे विद्यालय परिवार, और अभिभावकों  ने बच्चों को बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !