कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

0

 

कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

राइस मिल में हुई घटना, पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा


उत्तम साहू 

धमतरी/ कुरुद। कुरुद थाना क्षेत्र में राइस मिल में एक युवती पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 2 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे हुई, जब आरोपी दुलेश्वर टंडन ने युवती अनीता मड़ावी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के पीठ, कमर, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल युवती को तत्काल शासकीय अस्पताल कुरुद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल धमतरी रेफर किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 333 एवं 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए घेराबंदी की और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुलेश्वर टंडन (25 वर्ष), पिता लक्ष्मी प्रसाद टंडन, निवासी भाठागांव, थाना कुरुद, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस के अनुसार, जिले में आपराधिक गतिविधियों और चाकूबाजी की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !