बेलरगांव में माता रानी के आगमन पर भव्य चुनरी यात्रा, शिव-पार्वती विवाह की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

0

बेलरगांव में माता रानी के आगमन पर भव्य चुनरी यात्रा, शिव-पार्वती विवाह की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

उत्तम साहू 
नगरी/नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलरगांव में माता रानी के आगमन पर आज भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। महिलाओं द्वारा निकाली गई यह चुनरी यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए निकली, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर चुनरी लेकर, जय माता दी के जयकारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। गांव के हर गली-मोहल्ले में चुनरी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

माता के प्रति श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा देखकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अघोरी ग्रुप की प्रस्तुति ने मोहा मन इस अवसर पर अघोरी ग्रुप के द्वारा शिव तांडव एवं शिव-पार्वती विवाह* की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। शिव तांडव के दौरान हर-हर महादेव के गगनभेदी नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

 इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग झांकी देखने पहुंचे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि ग्राम विकास समिति एवं नवदुर्गा एवं विजयादशमी समिति बेलरगांव के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !