गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, श्रद्धासुमन अर्पित

0

 

गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, श्रद्धासुमन अर्पित


उत्तम साहू 

नगरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगरी के गांधी बाल उद्यान स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता के आंदोलन में नई दिशा दी। गांधी जयंती का अवसर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति और स्वच्छता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।

इस दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, सचिन भंसाली, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनवर रजा, नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जीवन नाहटा, नरेश पटेल,हरीस साहू,चेलेश्वरी साहू, तामेश्वरी साहू, अनुसुइया साहू, मिक्की गुप्ता, लक्ष्य नाहटा, शंकर देव, अश्विनी निषाद, देवचरण ध्रुव, टुकेश्वरी साहू, हेमू साहू, लक्ष्मी गुप्ता, प्रमोद कुंजाम और गगन नाहटा, भरत निर्मल कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !