अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस ने 80 पौवा शराब, नकदी व मोटरसाइकिल समेत 23,170 रुपये का माल किया जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी। जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली, कुरूद और अर्जुनी पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 80 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम और शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 23,170 रुपये का माल जब्त किया गया।

कोतवाली पुलिस ने शराब परिवहन करते पकड़ा
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहरपार नहर नाका, धमतरी के पास घेराबंदी कर गौरव नेताम उर्फ चाड़ी, निवासी आमापारा कोलियारी को अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा। उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 2,840 रुपये, तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-05-AF-7765 कीमत 15 हजार रुपये जब्त की गई। कुल जब्ती 17,840 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 238/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कुरूद में 32 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना कुरूद पुलिस ने उमरदा ओवरब्रिज से चर्रा शराब भट्ठी के बीच रामसागर तालाब के पास कार्रवाई करते हुए रेश कुमार सोनकर, निवासी बरपारा नगरी को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब कीमत 3,520 रुपये और बिक्री रकम 200 रुपये, कुल 3,720 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 328/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अर्जुनी पुलिस ने 16 पौवा शराब जब्त की
थाना अर्जुनी पुलिस ने सांकरा मुख्य नहर के पास कार्रवाई करते हुए उमेश चेलवानी, निवासी पीपरछेड़ी गागरा को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1,280 रुपये और बिक्री रकम 330 रुपये, कुल 1,610 रुपये जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/26, धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

धमतरी पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !