नगरी के वार्ड क्रमांक 01 में नवीन भवन एवं सोसाइटी भवन का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

0

 

नगरी के वार्ड क्रमांक 01 में नवीन भवन एवं सोसाइटी भवन का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव एवं श्रवण मरकाम ने फीता काटकर किया लोकार्पण, अब वार्डवासियों को राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा 3 किलोमीटर दूर


उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 01 में नवीन भवन एवं सोसाइटी भवन का शुभारंभ राष्ट्रीय किसान मोर्चा की मंत्री एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी ध्रुव तथा पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम के द्वारा फीता काटकर किया गया। नवीन भवन और सोसाइटी भवन के शुरू होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद राजा पवार ने बताया कि पहले वार्ड के लोगों को राशन लेने के लिए लगभग 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके क्षेत्र में ही राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नवीन सोसाइटी भवन के शुभारंभ से अब लोगों को अपने वार्ड में ही राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इससे समय और श्रम की बचत होगी तथा लोगों को आवागमन की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर इस पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होने से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलता है। वार्ड में भवन और सोसाइटी की सुविधा उपलब्ध होना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद राजा पवार, वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद अलका साव, एल्डरमैन जानू तिवारी, संत कोठारी, बूथ अध्यक्ष मनोज प्रजापति, बबलू साहू, बलराम कुंजाम, सुरेंद्र लहरे, अरुण बंजारे, भोलू नेताम, उषा साहू, ऋषि नेताम, मुना मरकाम, दूधेश वारी साहू, प्रभा नेताम, आराधना देवांगन, ललिता साहू, नीरज साहू, ऊषा निषाद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नवीन सोसाइटी भवन के शुभारंभ से वार्डवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे वार्ड के विकास और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !