जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 2,398 किसानों से 8,205 मीट्रिक टन धान की खरीदी

0

 जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 2,398 किसानों से 8,205 मीट्रिक टन धान की खरीदी

18 नवंबर के लिए 1,008 टोकन जारी, 3,663 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य


उत्तम साहू 

धमतरी, 17 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। खरीदी शुरू होने के बाद अब तक जिले के 2,398 किसानों से कुल 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। वहीं, 18 नवंबर को धान विक्रय के लिए 1,008 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिसके माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है।


जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तौल, अभिलेख संधारण तथा धान के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी भी केंद्रों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।


जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे जारी टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचें। साथ ही धान को साफ-सुथरा एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र में लाएं, ताकि धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का लक्ष्य सभी पात्र किसानों से सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करना है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !