मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 265 श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के लिए रवाना

0

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 265 श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ और नागेश्वर धाम के लिए रवाना

महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना, 23 नवंबर तक चलेगी सात दिवसीय यात्रा


उत्तम साहू 

धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 265 श्रद्धालुओं को द्वारका, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अवसर मिला है। मंगलवार को महापौर रामू रोहरा एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक डॉ. मनीषा पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

यह सात दिवसीय तीर्थयात्रा 17 से 23 नवंबर तक निर्धारित है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं के तहत कंबल एवं ब्लैंकेट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुजुर्गों एवं पात्र नागरिकों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित कर रही है। योजना के माध्यम से ऐसे लोगों को निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद के साथ नई ऊर्जा भी मिलती है।

यात्रा में जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी से 50-50 श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं नगर निगम धमतरी से 26, नगर पंचायत कुरूद से 9, नगरी से 12, आमदी से 9 तथा भखारा से 9 श्रद्धालु रवाना हुए। इस प्रकार जिले के कुल 265 श्रद्धालु भगवान द्वारकाधीश, सोमनाथ महादेव एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक मनीषा पांडे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !