छत्तीसगढ़ में रद्द होगी शिक्षकों की पदोन्नति..नए सिरे से होगी पोस्टिंग

0

  छत्तीसगढ़ में रद्द होगी शिक्षकों की पदोन्नति..नए सिरे से होगी पोस्टिंग




रायपुर/ शिक्षा मंत्री रवींद्र चौबे ने सहायक शिक्षक प्रमोशन की पोस्टिंग में लेनदेन की पुष्टि के बाद सभी पोस्टिंग रद्द कर नई सूची जारी करने को कहा है. साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

शिक्षकों की पदोन्नति के बाद संशोधित पदस्थापन सूची निरस्त कर दी जाएगी। वहीं, सभी निलंबित जेडी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश हैं।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद जल्द ही डीपीआई की ओर से निर्देश जारी किये जायेंगे. इससे पहले शिक्षा मंत्री रवींद्र चौबे ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. चौबे ने मंत्रालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, सचिव एस भारतीदासन समेत डीपीआई और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में प्रोन्नति एवं पदस्थापन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री को मिली शिकायत के आधार पर सभी प्रमंडलों में प्रमोशन में पोस्टिंग में संशोधन के नाम पर शिकायत मिली थी. जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने सभी प्रमंडलों के आयुक्तों को मामले की जांच के आदेश दिये. जिसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया. आपको बता दें कि राज्य में 4000-4500 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन में संशोधन हुआ था. अब शिक्षा मंत्री ने उन संशोधनों को रद्द करने का आदेश दे दिया है 

 



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !