बेलरगांव,कसपुर शक्ति केंद्र के नवागांव में भाजपा मंडल का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न

0

  बेलरगांव,कसपुर शक्ति केंद्र के नवागांव में भाजपा मंडल का लाभार्थी सम्मेलन संपन्न 



उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी- भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव द्वारा रविवार को शक्ति केंद कसपुर के नवागांव में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित हुआ,इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुये अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने का काम किया है।जिसका परिणाम यह है कि आज पूरी दुनिया कह रही हैं कि 21 वीं सदी भारत की सदी है भाजपा विकास की नीति पर काम करके सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिख रही है,इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के सांसद प्रतिनिधि ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं पर संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलर के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,वरिष्ठ नेता केशव विश्कर्मा,सुकदेव कुंजाम,खिरभान साहू,रवि साहू, नाग जी,इंदल नेताम,ओमप्रकाश नेताम,दुलचंद कुंजाम,हेमलाल कश्यप, पुरषोत्तम कश्यप, चन्द्रभान नेताम,विजय कश्यप,रामकुमार साहू,खेमन साहु, विजय मरकाम,कृष्णा मरकाम,श्रीमती बिराजो बाई, हेम बाई, राजेश्वरी साहू,पुष्पा बाई, कुसुम सेन,सहित भाजपा के कार्यकर्ता व हितग्राही सामिल हुये।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !