भवानी यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खिसोरा पहुंचा "गांव चलो घर चलो अभियान

0

 भवानी यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खिसोरा पहुंचा "गांव चलो घर चलो अभियान"

उत्तम साहू

धमतरी/ मगरलोड- गांव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत खिसोरा में बुथ क्रमांक 41, 42,43 में शक्ति केन्द्र प्रभारी भवानी यादव के द्वारा स्व-सहायता समूह के बहिनो को केंद्र सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें आप लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और अपने आप को सशक्त बनाये। भवानी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए भाजपा हर बुथ में 10% वोट बढ़ाने की लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के साथ महिला स्व-सहायता समूह,गैर राजनीतिक संगठन, भाजपा प्रवेश अभियान चलाया जा रहा है । गांव चलो घर चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की विकास कार्यों का फ़ोल्डर ,कैलेण्डर का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मन की बात प्रमुख जीवराखन साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा, संयोजक विष्णु साहू पूर्व जनपद सदस्य सहसंयोजक मनोरमा साहू,मंडल महामंत्री भानुप्रिया साहू,बुथ अध्यक्ष युगलकिशोर पटेल,तनेश साहू, राजेन्द्र पटेल, कार्यकर्ता कोमल पटेल,चमेली साहू, रोशनी पटेल, अहिल्या, सुनीता,चम्पी पटेल, अनुराग पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !