डोंगरडुला में महतारी वंदन कार्यक्रम आयोजित..महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

0

 डोंगरडुला में महतारी वंदन कार्यक्रम आयोजित..महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

  कार्यक्रम में सुकमा जिला भाजपा अध्यक्ष हुए शामिल 



उत्तम साहू 

नगरी- राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले रहे महिलाओं का सम्मान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभियान चलाया इसके तहत डोंगरडुला में महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सिहावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू द्वारा सभा को संबोधित करके केंद्र सरकार की सभी योजनाएं जो महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जैसे स्वच्छता अभियान उज्वला गैस राशन कार्ड आवास एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के बीच में सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे जी का आगमन हुआ। उनका जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ महिलाओं ने स्वागत किया।

 उसके पश्चात बारसे जी ने माताओं को श्रीफल देकर सम्मानित किया और भोजराज नाग को मतदान कर मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील किये। इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता साहू, चेलेश्वरी साहू एवं मण्डल उपाध्यक्ष सती मरकाम, विस्तारक रूपदास मरकाम ने सभी महिलाओं के माथे पर पीला चावल का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया एवं श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम में संयोजक राजेन्द्र साहू, बूथ अध्यक्ष लच्छूराम नेताम, पेमन्त साहू, वार्ड पंच लीलाबाई साहू, कविता साहू, गेंदी बाई ध्रुव, उषा साहू, रामेश्वरी साहू, प्रेमवती ध्रुव, कमलाबाई साहू, दिनेश्वरी साहू, सुखनतीं यादव, लक्ष्मी निषाद, चेतना यादव, धनेश्वरी साहू, गायत्री तिवारी, लता ध्रुव, संतोषी साहू, पूर्णिमा साहू, पेमिन बाई साहू सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !