30 मार्च से नवरात्र प्रारंभ..फरसियां के मां महामाई मंदिर में जलेगा आस्था की ज्योत.. भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण..

0

 30 मार्च से नवरात्र प्रारंभ..फरसियां के मां महामाई मंदिर में जलेगा आस्था की ज्योत.. भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण..

     तैयारी में जुटे समिति के भक्तगण 



उत्तम साहू 

नगरी/ प्रतिवर्षानुसार‌ इस वर्ष अभी मां महामाई मंदिर फरसियां में,जहां पर पतित पावनी पापमोचनी चित्र पाला गंगा महानदी का उद्गम स्थल एवं महानंद बाबा की तपोस्थली है,मां महामायां स्वयं आदिकाल से अटूट शक्तियों से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करती आ रही है। समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल ध्रुव,उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप टेंगना, हरचंद साहू अमली, दीनदयाल ग्वाले भोथली, महासचिव नीरज कुमार सोन, सचिव राधेश्याम ध्रुव मटियाबाहरा,कोषाध्यक्ष प्रयाग बिसेन भैंसासांकरा,ऑडिटर माधुरी कश्यप,सोमनाथ सोम ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष भी पावन धाम मां महामायां मंदिर फरसियां (16 पाली) में चैत्र बासंतीय नवरात्रि पर्व दिनांक 30.3.2025 दिन रविवार से दिनांक 6.4.2025 दिन रविवार तक आयोजित है! जिसमें मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने हेतु इच्छुक श्रद्धालु अपना आस्था ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं। कार्यक्रम में विवरण :-

 दिनांक 30 मार्च 2025 दिन रविवार को ज्योति कलश स्थापना,दिनांक 02अप्रेल 2025 दिन बुधवार को पंचमी पूजन एवं श्रृंगार,दिनांक 5.अप्रेल 2025 दिन शनिवार को अष्टमी पूर्णाहुति एवं नौ कन्या भोज,व दिनांक 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को कलश विसर्जन एवं विदाई होगी। समिति के गजानंद सोन ने बताया कि प्रत्येक दिवस ग्राम फरसियां के प्रत्येक मोहल्ले से व 16 पाली के समस्त ग्रामों से तय कार्यक्रमानुसार माता सेवा, जस गीत हेतु,सेवा मंडली अपनी उपस्थिति प्रदान करते हैं।मां महामायां की महिमा से प्रेरित होकर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु सहपरिवार दर्शन करने हेतु पहुंचते हैं,व अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ज्योति कलश पंजीयन करने हेतु सुनील किराना स्टोर फरसियां, गजानंद कश्यप टेंगना,अरुण प्रजापति फरसियां, प्रयाग बिसेन भैंसा सांकरा, अल्का बुक डिपो नगरी, रेखा राम साहू भोथली,मयंक कंप्यूटर फरसियां,शिवदयाल साहू फरसियां, रितेश पारख फरसियां, एवं समिति के पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

महामाई युवा सेवा समिति 16 पाली खरसिया के रेखा राम साहू अध्यक्ष ताराचंद साहू उपाध्यक्ष अरुण प्रजापति सचिन चेतन नाम सहसचिव प्रमोद कुमार टिकेश्वर यादव तिहारू राम भगवान बिसेन महेंद्र साहू राहुल सिंह खगेश बकरियां दीपांशु दीवान मंडलेश्वर यादव सोमेश्वर सुमन मरकाम सुमन पटेल वी बिरजू राम ने बताया की नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों पर है जिसमें प्रतिदिन पूजन कार्य हेतु पंडित नीलकमल शर्मा जी महाकालेश्वर धाम छिपली व मंदिर के पुजारी कन्हाई राम ध्रुव,कमलेश ध्रुव,दुष्यंत शांडिल्य फरसियां के द्वारा किया जाना है। नवरात्रि पर्व में श्रद्धालु जनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। नवरात्रि पर्व संचालन हेतु विभिन्न समितियों का निर्माण किया गया है, जिसमें पूजा समिति में पुनीत राम चिंडा, जोहंन राम नेताम, खेम सिंह चनाप,राजेंद्र तारम, हीरालाल ध्रुव, व केशनाथ पुजारी,अभिनंदन कर्ताओं में घनश्याम पटेल, नारायण सिंह, सोनू राम मरकाम,घनश्याम ध्रुव, ज्योति कलश सुरक्षा में लोकेश,नारद, छविराम,शैलेंद्र, रोहित,चुन्नू लाल,राजेश नेताम व टिकेश कुमार।सामग्री प्रभारी में रामगुलाल बिसेन,दीनदयाल ग्वाले,मन्नू लाल यादव, हुलास व भीम सिंह गजेंद्र।भोजनालय व्यवस्था में कृष्ण कुमार साहू, खेदुराम साहू,दीपचंद साहू, कोमल ध्रुव, अजीत सिन्हा ,लाइट एवं माईक व्यवस्था में गोपाल राम ध्रुव।क्रय समिति में समिति के समस्त पदाधिकारी होंगे।इसी तरह प्रत्येक ग्राम से भी स्वयंसेवकों की सेवाएं लिए जाते हैं।श्रद्धालुओं हेतु प्रतिदिन भोजनालय में भंडारे की व्यवस्था,भोजन प्रसादी दानदाताओं के द्वारा दिया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !