विक्की बोहरा नगर सरकार के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने

 

विक्की बोहरा नगर सरकार के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने 

उपाध्यक्ष पद के 15 साल का रिकार्ड टूटा..नगरवासियों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की



उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ नगर पंचायत नगरी में 15 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़कर भाजपा के विकास बोहरा नगर पंचायत में दुसरे नंबर के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है, रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद विकास बोहरा को निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुन लिया गया है, उनके उपाध्यक्ष बनने के बाद बधाई देने का सिलसिला जारी है, विकास बोहरा का उपाध्यक्ष बनना पहले से ही तय था, आज सिर्फ चुनाव की औपचारिकता निभाई गई है, इसी परिप्रेक्ष्य में विकास बोहरा ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, विपक्षी कांग्रेस ने संख्या बल के चलते अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया, जिसके कारण एसडीएम के द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए विकास बोहरा के नाम का एनाउंसमेंट किया, इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद विकास बोहरा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने विकास बोहरा का फूल माला और गुलाल से स्वागत किया एवं ढोल नगाड़े बाजे गाजे के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए जुलूस निकाला, इस दरमियान जुलुस का नगर में नगरवासियों के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया, 




बता दें कि नगर पंचायत में विगत 15 वर्षों से लगातार तीन बार उपाध्यक्ष के पद संभालने वाले अजय नाहटा इस बार आरक्षण के चलते चुनाव नहीं लड़े, यही कारण है कि इस पद पर विकास बोहरा चुनें गये है, विकास भले ही वार्ड क्रमांक 6 से जीत कर आए हैं, लेकिन उनकी पैनी नजर नगर के पूरे 15 वार्डों की समस्याओं पर रहती है। जन-जन की सेवा करने के कारण वे नगरवासियों के सुख-दुख में शामिल होकर वे जन सेवक कहलाते हैं। विकास बोहरा सीधे जनता से जुड़े हुए हैं और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी एवं पर्यवेक्षक महेंद्र पंडित जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पूर्व विधायक पिंकी शाह श्रवण मरकाम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आराधना शुक्ला पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा जनपद अध्यक्ष महेश गोटा राजेंद्र गोलछा नागेंद्र शुक्ला राजू साहू रूपेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !