नगरी..मेडिटेशन कैंप का सातवां दिन : 480 साधकों ने लिया ध्यान साधना का लाभ

0

 


नगरी..मेडिटेशन कैंप का सातवां दिन : 480 साधकों ने लिया ध्यान साधना का लाभ



उत्तम साहू 

नगरी। चातुर्मास के अवसर पर आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती विराजित महासती श्री वैभव श्री जी आदि ठाणा तीन की प्रेरणा से मेडिटेशन कैंप का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण नगरी में जारी है। यह शिविर 8 से 15 सितम्बर तक सर्व समाज हेतु चल रहा है।


आज सातवें दिन लगभग 480 भाई-बहनों ने ध्यान साधना में भाग लिया। इस अवसर पर म.सा. ने ध्यान की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए बताया कि ध्यान साधना हम घर पर भी सरलता से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सातों चक्रों की हीलिंग से पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश तत्व संतुलित रहते हैं, जिससे रोग नियंत्रण में रहते हैं और मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्त होती है।



म.सा. ने गुटखा व तंबाकू जैसे व्यसनों पर प्रकाश डालते हुए समाज से इसे छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यसन व्यक्ति को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही पूरे परिवार को पीड़ा देता है।


आज सहस्रार चक्र की साधना कराते हुए उन्होंने बताया कि सहस्त्र कमल की पंखुड़ियां जब खुलती हैं तो साधक के चारों ओर आभा मंडल निर्मित होता है, जो सुदर्शन चक्र जैसा दिखता है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और परम शांति व मुक्ति की प्राप्ति होती है।


कल कैंप के अंतिम दिन आज्ञा चक्र की साधना कराई जाएगी, जिसे सभी चक्रों का आदेशदाता माना गया है।

आज के आयोजन में शांत क्रांति संघ अध्यक्ष मनोज छाजेड़ ने उपवास व दीर्घ तपस्या का उल्लेख किया। प्रियंका गोलछा धर्मपत्नी प्रिंस गोलछा की तपस्या का भी स्मरण किया गया। सभा का संचालन अनिल छाजेड़ ने किया जबकि फीडबैक का वाचन अजय छाजेड़ ने किया।

जैन श्री संघ नगरी व शांत क्रांति संघ के सभी सदस्य इस शिविर को सफल बनाने में सतत सहयोग प्रदान कर रहे हैं।







Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !