मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 5 नग गौवंश तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार
आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
उत्तम साहू धमतरी, मगरलोड 15 सितंबर 2025
धमतरी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम अमलीडीह में बिना नंबर की पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 05 गायों को सुरक्षित बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
घटना का विवरण
मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन से 05 नग गायें जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों से वाहन और मवेशियों से संबंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पूछताछ में मुख्य आरोपी चांद कुर्रे ने अपने साथियों राहुल कुर्रे, दुर्गेश ध्रुव और लीलाधर जोगी के साथ मिलकर यह कार्य करना स्वीकार किया।
पुलिस की कार्यवाही
गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने सफेद रंग की पिकअप और 05 नग गायों को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
कानूनी प्रावधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960
आरोपीगण का विवरण
1. चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा 2. राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा 3. दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदरलाल ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाईकभाठा 4. लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सांकरा थाना सिहावा
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।